Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

अरबाज खान की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र हुआ रिलीज

Kaal Trighori Teaser Launch: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ का हॉरर-कॉमेडी रंग छाया हुआ है, लेकिन इसी महीने एक और दमदार हॉरर फिल्म दर्शकों की धड़कनें बढ़ाने आ रही है। अरबाज खान, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, महेश मांजरेकर और आदित्य श्रीवास्तव स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘काल त्रिघोरी’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। रिलीज से पहले सामने आया ये टीज़र काफी टेंशन, डर और सस्पेंस भरने वाला है।

टीज़र की शुरुआत ही चेतावनी के साथ होती है—“बेहतर अनुभव के लिए हेडफोन लगाए।” इसके बाद एक रहस्यमयी पुरानी हवेली, बिजली की गड़गड़ाहट, अंधेरे में मंडराता काल, डर पैदा करने वाली गुड़िया और एक काली बिल्ली जैसे विजुअल्स टीज़र को और भी spine-chilling बना देते हैं। वीडियो का हर सीन बता रहा है कि कहानी सिर्फ डर पर नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश और आत्माओं की दुनिया से जुड़े रहस्यों पर आधारित है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी हवेली में अनफोल्ड होती है, जहां इन्वेस्टीगेशन के लिए गए लोगों को अनोखे और अनसुलझे रहस्य मिलता है। गुड़िया को छूने की मनाही, और काली बिल्ली का रक्षक के रूप में होना—ये सब फिल्म को अलग तरह की उत्सुकता दे रहे हैं। ‘काल त्रिघोरी’ 14 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसका ट्रेलर 5 नवंबर को आएगा।

इस फिल्म का निर्देशन नितिन वैद्य ने किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। प्रोडक्शन शिरीष वैद्य, नितिन घटालिया और मानसुख तलसानिया कर रहे हैं। फिल्म में राजेश शर्मा, मुग्धा गोडसे सहित कई कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। टीज़र आने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है और अरबाज खान के रिटर्न को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी साफ दिख रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top