Flash Story
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन

आज होगा  55 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला, सबसे पहले इन जिलों के आएंगे परिणाम 

आज होगा  55 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला, सबसे पहले इन जिलों के आएंगे परिणाम 

देहरादून। उत्तराखंड के 47,72,484 मतदाताओं के मन की बात मंगलवार को ईवीएम से बाहर निकलकर 55 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले अल्मोड़ा, नैनीताल और टिहरी लोकसभा सीटों के परिणाम आने की संभावना है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे ने सोमवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में बताया, लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। आरओ मुख्यालय देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में सुबह आठ बजे से पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी और साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू होगी।

वहीं, बाकी आठ जिलों टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से ईवीएम के वोटों की गणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया, सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों उनके एजेंट व पार्टी पदाधिकारियों को स्ट्रांग रूम खोलते समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। बताया, चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों व सभी प्रक्रियाओं की निगरानी के लिए 27 ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। सभी ऑब्जर्वर अपने-अपने जिलों में पहुंच चुके हैं। स्ट्रांग रूम को खोलते समय सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जाएगी। दोपहर दो बजे तक हार-जीत के रुझान साफ हो जाएंगे। टिहरी, अल्मोड़ा व नैनीताल सीटों के नतीजे पहले आने का अनुमान है। हरिद्वार व गढ़वाल के नतीजे तीन बजे तक आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top