Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

देहरादून समेत चार जिलों में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना, चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने के भी आसार

पिछले कुछ दिनों से साफ बना हुआ था मौसम

अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

देहरादून। प्रदेशभर में बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ था, जिससे गुनगुनी ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन आज मौसम ने एक बार फिर रुख बदल दिया है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में आज छह जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में इन जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

देहरादून समेत अन्य कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। इसकी वजह से तापमान में भी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन मौसम के करवट बदलते ही करीब चार डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मौसम बदलने के बाद आज यानि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top