Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

रोज जिम जाने वाले सावधान, टॉयलेट सीट से 362 गुना ज्यादा गंदे होते हैं डंबल, जानें ये कितना खतरनाक

रोज जिम जाने वाले सावधान, टॉयलेट सीट से 362 गुना ज्यादा गंदे होते हैं डंबल, जानें ये कितना खतरनाक

घर-दफ्तर ही नहीं हर जगह हमारा सामना कीटाणुओं से होता है. घर के स्विच बोर्ड, डोर हैंडल, वॉशबेसिन,पोछे के कपड़े, तकिए, तौलिए, कंघी, घर के कोने, टीवी या एसी, पानी की बोतल, फ्रिज, सोफे, फर्श, सीढिय़ों, बालकनी, टेलीफोन तक में बैक्टीरिया छुपे हैं।

सबसे ज्यादा बैक्टीरिया टॉयलेट सीट पर पाया जाता है. हालांकि, एक नई स्टडी में जिम जाने वालों को सावधान किया गया है। इस स्टडी में बताया गया है कि जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल जैसे इक्विपमेंट पर टॉयलेट सीट की तुलना में 362 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं।

जिम में हर तरफ बैक्टीरिया
अध्ययन से पता चला है कि जिम उपकरण हानिकारक बैक्टीरिया से भरे हुए हैं, जो जिम जाने वालों के सेहत के लिए खतरनाक है. इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। फिटरेटेड के शोधकर्ताओं ने 27 जिम मशीनों से सैंपल इक्कठा किए और इक्विपमेंट के हर टुकड़े पर प्रति वर्ग इंच में 10 लाख से ज्यादा बैक्टीरिया पाए गए।

जिम के बैक्टीरिया से खतरा
स्टडी में बताया गया कि ग्राम-पॉजिटिव कोक्सी जैसे बैक्टीरिया, जिम जाने वालों में स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी ग्राम-नेगेटिव रॉड्स ट्रेडमिल, एक्सरसाइज बाइक और फ्री वेट पर पाए गए थे. खास तौर पर फ्री वेट में टॉयलेट सीट की तुलना में 362 गुना अधिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जबकि ट्रेडमिल में पब्लिक बाथरूम के नल की तुलना में 74 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं।

बार-बार इस्तेमाल इक्विपमेंट ज्यादा खतरनाक
अध्ययन में इस बात पर जोर डाला गया है कि कई लोगों द्वारा बार-बार इस्तेमाल किए जाने के कारण जिम उपकरणों पर बैक्टीरिया पनपते हैं। कई जिमों में कीटाणुनाशक वाइप्स उपलब्ध कराने के बावजूद, इसे यूज करने वाले अक्सर उपयोग से पहले और बाद में इक्विपमेंट को साफ करने में लापरवाही करते हैं।

जिम में बैक्टीरिया को कम करने के लिए क्या करें

खासकर बैक्टीरिया के संपर्क को कम करने के लिए मशीनों और खुद को बैक्टीरिया से बचाने के लिए सही साफ अपनाने, चेहरे को छूने से बचने और हाथों को अच्छी तरह से धोने की सलाह देते हैं।
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वर्कआउट के तुरंत बाद जिम के कपड़े बदलने की भी सलाह दी जाती है. जहां तक वर्कआउट बाइक और ट्रेडमिल की बात है, जो हर जिम-एहोलिक के पसंदीदा इक्विपमेंट्स हैं. इस स्टडी में पाया गया है कि व्यायाम वाली बाइक और ट्रेडमिल में सार्वजनिक सिंक और यहां तक कि कैफेटेरिया ट्रे की तुलना में लगभग 39 और 74 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top