Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

मोदी के “घाम तापो टूरिज्म” की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन विभाग- महाराज

मोदी के “घाम तापो टूरिज्म” की संकल्पना के तहत काम करेगा पर्यटन विभाग- महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग करने और पर्यटन की एक नई विधा “घाम तापो टूरिज्म” को प्रोत्साहित करने पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेशभर में नए-नए पर्यटन स्थल स्थापित होंगे और बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि उत्तराखंड में जगह-जगह कॉरपोरेट और वेडिंग डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रदेश के पर्यटन विभाग को स्थान चिन्हित करने के लिए शीघ्र ही निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग वातानुकूलित कमरों में बैठे रहते हैं, जिस कारण वह धूप का आनंद नहीं ले पाते और शरीर में अक्सर विटामिन-डी की कमी हो जाती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के मकसद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “घाम तपो टूरिज्म” की संकल्पना खाका खींचा है।

महाराज ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में जब फोग रहता है उस समय उत्तराखंड आकर लोग यहां की स्वच्छ जलवायु, वातावरण और धूप का आनंद लेकर विटामिन-डी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के देवभूमि उत्तराखंड से “घाम तापो टूरिज्म” का उद्घोष करने से निश्चित रूप से प्रदेश के पर्यटन को अधिक विस्तार मिलेगा और दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top