Flash Story
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

डोडा में दर्दनाक हादसा- सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

डोडा में दर्दनाक हादसा- सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

कई जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

डोडा (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। भद्रवाह–चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के समीप सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमे दस जवानों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलेटप्रूफ सैन्य वाहन एक नजदीकी पोस्ट की ओर जा रहा था। वाहन में लगभग 17 जवान सवार थे। पहाड़ी और संकरी सड़क पर चलते समय चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दस जवानों के शव निकाले गए, जबकि घायल जवानों को बाहर निकालकर तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

घायलों में से तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। शेष घायलों का उपचार नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top