Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

अजय देवगन इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है। घटती कमाई के बावजूद उनकी यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिंघम अगेन के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अजय ने अपनी नई फिल्म ‘नाम’ का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से हाथ मिलाया है, जिसका अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जहां अजय अपने अवतार और अभिनय से दिल जीत रहे हैं, वहीं अभिनेत्री समीरा रेड्डी को देखकर भी प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा। उधर ट्रेलर में अभिनेत्री भूमिका चावला भी अहम भूमिका निभाती दिख रही हैं। राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं अजय का एैशन अवतार भी देखने लायक है।अजय का ये अवतार उनके प्रशंसकों को तो यकीनन पसंद आने वाला है।

अनिल रुंगटा इस फिल्म के निर्माता, वहीं भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी इसके निर्देशक हैं। कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। ट्रेलर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।इस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

अनीस और अजय पहले भी साथ काम कर चुके हैं। 1998 में फिल्म प्यार तो होना ही था के लिए दोनों पहली बार साथ आए थे। 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे।इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म दीवानगी भी हिट रही। अनीस और अजय की आखिरी फिल्म हलचल थी, जो 2004 में आई थी और 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

अजय इन दिनों फिल्म आजाद को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसके जरिए उनके भांजे अमन देवगन और और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।अजय फिल्म रेड 2 भी ला रहे हैं, जिसमें इलियाना डिक्रूज की जगह इस बार उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। वह सन ऑफ सरदार 2 और शैतान 2 भी दर्शकों के बीच पेश करेंगे। लव रंजन के साथ भी उनकी एक एक्शन फिल्म आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top