Flash Story
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें रहस्य, डर, आस्था और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है। कहानी एक ऐसे रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रात के समय जाने वाला व्यक्ति कथित तौर पर वापस नहीं लौटता। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

करीब तीन मिनट के ट्रेलर में दिखा रहस्य

फिल्म के लगभग तीन मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के किरदारों से होती है। दोनों कहीं घूमने जाने की योजना बनाते हैं, लेकिन परिवार की वजह से उन्हें छठ पूजा के लिए वापस घर आना पड़ता है। इसी दौरान कहानी उन्हें वन देवी मंदिर और उससे जुड़ी रहस्यमयी शक्तियों तक ले जाती है।

ट्रेलर में आस्था और डर के बीच उलझे किरदारों की कहानी को दिखाया गया है। जंगल से जुड़े रहस्य धीरे-धीरे सामने आते हैं और इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े होते हैं। फिल्म में धार्मिक आस्था के साथ अलौकिक घटनाओं और रोमांच को भी प्रमुखता दी गई है।

जबरदस्त एक्शन और वीएफएक्स ने खींचा ध्यान

‘द वन’ के ट्रेलर में बड़े स्तर पर दृश्य प्रभावों का इस्तेमाल नजर आता है। कई दमदार लड़ाई वाले दृश्य भी देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के रोमांच को बढ़ाते हैं। ट्रेलर के अंतिम हिस्से में एक किरदार का चेहरा रहस्यमयी तरीके से छिपाया गया है। अब इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह किसी चर्चित अभिनेता की विशेष भूमिका हो सकती है या फिर कहानी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के दोहरे किरदार का कोई ट्विस्ट सामने आ सकता है।

इन कलाकारों की भी अहम भूमिका

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और मिलिंद गुणाजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसका निर्माण एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ ने मिलकर किया है।

25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘द वन’

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ निर्माता एकता कपूर भी मौजूद रहीं। ‘द वन’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर में नजर आए रहस्य और रोमांच के बाद अब दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी सामने आने का इंतजार है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top