Flash Story
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत

फिल्म चमकीला का ट्रेलर जारी, अमर सिंह चमकीला के किरदार में खूब जचे दिलजीत दोसांझ

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म अमर सिंह चमकीला पिछले लंबे वक्त से चर्चा में है। यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब इम्तियाज ने अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है।चमकीला के किरदार में दिलजीत जंच रहे हैं। परिणीति फिल्म में चमकीला की पत्नी अमरजोत बनी हैं।

अमर सिंह चमकीला सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को आप 12 अप्रैल से देख सकते हैं। इम्तियाज ने मोहित चौधरी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।अमर सिंह चमकीला को पंजाब के अब तक के सबसे अच्छे लाइव स्टेज परफॉर्मर्स में से एक माना जाता है। वह गांव के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। चमकीला एक बेखौफ गायक थे, जो अपनी बातों को अपने गीतों के जरिए समाज के सामने परोसते थे।

8 मार्च, 1988 का दिन चमकीला के प्रशंसक कभी नहीं भूल सकते। 27 वर्षीय चमकीला अपनी पत्नी अमरजोत संग कार में जालंधर से महसामपुर में लाइव परफॉर्मेंस के लिए गए थे, लेकिन कार से बाहर निकलते ही दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top