Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रोमांस का तड़का लगाने आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ दर्शकों को खासा प्रभावित करती नजर नहीं आ रही है। छुट्टी और फेस्टिव माहौल के बावजूद फिल्म को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। खासतौर पर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ की मजबूत मौजूदगी के चलते यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर दबाव में दिखी।

पहले दिन की कमाई रही सीमित

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमजोर शुरुआत की है। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन करीब 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फेस्टिव रिलीज के लिहाज से यह आंकड़ा औसत से भी नीचे माना जा रहा है।

बजट के मुकाबले पिछड़ी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस मानकों के अनुसार, किसी फिल्म को संतोषजनक शुरुआत के लिए पहले दिन कम से कम 10 से 20 प्रतिशत तक की कमाई करनी होती है। लेकिन ‘तू मेरी मैं तेरा…’ फिलहाल अपनी लागत का दस प्रतिशत भी नहीं जुटा सकी है, जिससे इसकी ओपनिंग को कमजोर माना जा रहा है।

‘धुरंधर’ के आगे नहीं टिक पाई रफ्तार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने यह रोमांटिक फिल्म टिकती नजर नहीं आई। 21वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म पहले ही 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में कार्तिक और अनन्या की फिल्म तुलना में काफी पीछे रह गई है।

कहानी और स्टारकास्ट

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात क्रोएशिया में होती है। दोस्ती प्यार में बदलती है, लेकिन शादी की बात आते ही रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव और टकराव सामने आते हैं। क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

आगे क्या बदलेगी तस्वीर?

ओपनिंग डे के आंकड़े फिल्म के लिए ज्यादा उत्साहजनक नहीं हैं। अब नजरें आने वाले वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह फिल्म आगे चलकर दर्शकों को अपनी ओर खींच पाती है या नहीं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top