Flash Story
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री

500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव

500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव

सेरी के पास अनियंत्रित हुई ऑल्टो कार; पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को सड़क तक पहुंचाया

कुल्लू/नित्थर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की नित्थर उपतहसील में हुए सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। दुराह पंचायत के डवार्च मार्ग पर सेरी के पास वीरवार रात करीब सवा आठ बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार दुराह की ओर जा रही थी। सेरी के पास अचानक वाहन सड़क से नीचे उतर गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

गहरी खाई और दुर्गम स्थिति के कारण शवों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस चौकी नित्थर के जवानों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई घंटे तक अभियान चलाया। दोपहर करीब एक से तीन बजे तक चले प्रयासों के बाद दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेजे गए।

मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह के रूप में हुई है। दुर्घटना में ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

डीएसपी आनी राजीव मेहता ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top