Flash Story
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड की बेटी ने राष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर किया नाम रोशन

उत्तराखंड की बेटी ने राष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर किया नाम रोशन

बागेश्वर की प्रभा ललित सिंह को बेस्ट फिक्शन हिन्दी एक्सीलेनट नॉवल ऑफ द ईयर-2024 सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी ने राष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। बागेश्वर में जन्मी प्रभा ललित सिंह को बेस्ट फिक्शन हिन्दी एक्सीलेनट नॉवल आफ़ द ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित किया गया। पीवीएलएफ लेखक एवं प्रकाशक उत्कृष्टत सम्मान समारोह 2024 में देश भर से विभिन्न श्रेणियों में 400 से अधिक प्रविष्टियाँ, लेखक और प्रकाशको ने प्रतिभाग किया। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद निर्णायक मंडल ने पांच सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन किया, अंतिम नामांकन को सार्वजनिक मतदान के लिए फ्रंटलिस्ट वेबसाइट पर लाइव किया गया। इस साल अभूतपूर्व 320k+ वोट प्राप्त हुए हैं। इसी क्रम में नागपुर की प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रभा ललित सिंह की “अघोर दी शैडो शिवा” को बेस्ट फिक्शन हिन्दी एक्सीलेनट नॉवल आफ़ द ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित किया गया।

बागेश्वर की प्रभा ललित सिंह ने राष्ट्रीय साहित्यिक मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया. बागेश्वर में जन्मी प्रभा ललित सिंह को बेस्ट फिक्शन हिन्दी एक्सीलेनट नॉवल आफ़ द ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित किया गया। पीवीएलएफ लेखक एवं प्रकाशक उत्कृष्टत सम्मान समारोह 2024 में देश भर से विभिन्न श्रेणियों में 400 से अधिक प्रविष्टियाँ, लेखक और प्रकाशको ने प्रतिभाग किया। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद निर्णायक मंडल ने पांच सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का चयन किया। इसी क्रम में नागपुर मे रहकर जीविकोपार्जन कर रही उत्तराखंड की बेटी प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रभा ललित सिंह की “अघोर दी शैडो ऑफ शिवा” को बेस्ट फिक्शन हिन्दी एक्सीलेनट नॉवल आफ़ द ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित किया गया।

प्रभा ललित सिंह के पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात देश भर से साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। प्रभा ललित सिंह का जन्म 22 अगस्त 1983 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुआ। प्रभा देहरादून के आईएमएस से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर की उपाधि लेने के बाद निरंतर मीडिया से जुड़ी रही। इससे पहले उन्होंने कई पत्रिकाओं समाचार पत्रों में काम करने के बाद टोटल टीवी, दिल्ली में क्राइम रिपोर्टर और उसके बाद यूसीएन न्यूज नागपुर में प्रोग्राम प्रोजड्यूसर के पद पर काम कर चुकी है. इन्हें 2021-22 में महाराष्ट्र सरकार हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सुब्रमण्यम भारतीय हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इनकी उपलब्धियों की बात करें तो…

2011 में नागुपर के पत्रकार संघ द्वारा बेस्ट वूमेन जर्नलिस्ट ऑफ द इयर का पुरस्कार

2019 में दैनिक भास्कर समूह द्वारा साहित्य के क्षेत्र में काम करने वाली सर्वश्रेष्ठ 5 महिलाफ़ साहित्यारों में नाम शामिल

जीरो माइल्स फॉउंडेशन द्वारा कला रत्न अवार्ढ से सम्मानित

2021 में गीता मंदिर ट्रस्ट द्वारा महिला गौरव सम्मान

14 सिंतबर 2021 को विश्व हिंदी परिषद द्वारा हिंदू प्रज्ञा सम्मान

और 25 सितंबर 2021 को हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। बतौर पत्रकार, साहित्यकार औऱ फिल्म निर्देशक, विगत 20 सालों से साहित्य और समाज के लिए काम कर रही है। वर्तमान की बात करें तो प्रभा कीवी किंग फिल्मस की निदेशक है जो फीचर फिल्म, कॉर्टून फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन फिल्म, कॉरपोरेट फिल्म आदि के लिए काम करती है। इनके द्वारा लिखे गए साहित्यों की बात करें तो दूसरा मृत्यूंजय, सेक्टर 16 वन वे स्ट्रीट, हिमालय दी अनस्पोकन ट्रुथ, पीड़ द पेन जैसे प्रसिद्ध साहित्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top