Flash Story
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी

नई दिल्ली। देश के अनेक हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में देश के 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है। दक्षिण भारत के कई इलाकों—जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम—में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसी तरह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 से 20 जून के बीच तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, माहे, कर्नाटक और कराईकल में गरज के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इस दौरान पश्चिम भारत के गुजरात, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बादलों की गर्जना और वर्षा का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का भी पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के संकेत मिले हैं। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में 20 जून के बाद भारी वर्षा के संकेत हैं। यहां भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुजरात के कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बोटाद जिले में हालात ज्यादा खराब हैं, जहां 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं एक कार के नदी में बह जाने से 5 लोग लापता हो गए हैं।

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय होते मानसून ने मौसम को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है और आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top