Flash Story
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजन माताओं को दिया प्रशिक्षण
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश
एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने केशवपुरी बस्ती में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 296 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डोईवाला कोतवाली की पुलिस टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रही थी।

इस दौरान 1 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में कार्रवाई करते हुए सुलेखा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 296 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने गिरफ्तार महिला की पहचान सुलेखा पत्नी दिनेश साहनी, निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 40 वर्ष के रूप में की है। बरामद गांजे को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 340/2026 दर्ज किया है। मामला धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले में नशे की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top