Flash Story
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

महिला वनडे विश्व कप 2025- भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब किया अपने नाम

शेफाली वर्मा बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट इतिहास में भारत ने एक ऐसा अध्याय जोड़ दिया है, जिसकी गूंज सालों तक सुनाई देगी। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। लगभग पाँच दशकों से चले आ रहे इस टूर्नामेंट में भारत का यह पहला खिताब है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 298 रन बनाकर बड़ा लक्ष्य दिया था। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 246 रन पर ढेर हो गई। भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने दिया — एक ने बल्ले से पारी सँभाली और दूसरे ने गेंद से मैच बदल दिया।

भारत की बल्लेबाज़ी:

टॉप ऑर्डर ने शुरुआत शानदार दी और बड़े मैच का दबाव बिल्कुल नहीं दिखने दिया। शेफाली वर्मा 87 रन बनाकर टीम की सबसे बड़ी स्कोरर रहीं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 रन जोड़े। स्मृति मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ऋचा घोष ने 24 गेंदों पर 34 रन की धुआंधार पारी खेलकर स्कोर को 300 के करीब पहुंचाया। हालांकि बीच के ओवरों में रफ्तार थोड़ी धीमी हुई, नहीं तो भारत 350 तक जा सकता था।

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी:

लक्ष्य बड़ा था और दबाव भी। कप्तान एल वोल्वार्ट ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं पाया। छोटे-छोटे पार्टनरशिप बनती रहीं लेकिन भारत की गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका टिक नहीं सका।

दीप्ति ने गेंदबाज़ी में 5 विकेट लेकर फाइनल की तस्वीर ही बदल दी। शेफाली वर्मा ने भी 2 विकेट लेकर ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनीं।

भारत ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी, सही प्लानिंग और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वह मुकाम हासिल किया जो महिला वनडे वर्ल्ड कप में कभी हासिल नहीं हुआ था। भारतीय महिला टीम अब आधिकारिक तौर पर वनडे विश्व चैंपियन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top