Flash Story
सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव
सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा
करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

युध्रा का पहला गाना साथिया हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री

युध्रा का पहला गाना साथिया हुआ रिलीज, सिद्धांत और मालविका की दिखी दमदार केमिस्ट्री

सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत युध्रा का पहला गाना साथिया रिलीज हो चुका है। इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है और प्रतिभा सिंह बघेल और विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में सिद्धांत और मालविका मोहनन के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने का वीडियो शेयर करते हुए निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘बदले के दिल में, प्यार अपना रास्ता खोज लेता है। ‘साथिया’, अभी रिलीज हुआ। युध्रा 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित, युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में, युध्रा की टीम ने फिल्म से सिद्धांत और मालविका के पोस्टर को भी रिलीज किया है। एक पोस्टर में मालविका को कैमरे की ओर देखते हुए काले रंग का टॉप और मैचिंग पैंट पहने देखा जा सकता है। सिद्धांत को सूट पहने और स्वैग दिखाते हुए धूम्रपान करते देखा जा सकता है।
कुछ दिन पहले युध्रा का ट्रेलर भी जारी किया था। ट्रेलर में हम सिद्धांत को गुस्से वाले मोड में देख सकते हैं। ट्रेलर में मालविका मोहनन को आकर्षक रूप में और राघव जुयाल को खतरनाक खलनायक शफीक की भूमिका में दिखाया गया है।

बता दें कि फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। युध्रा एक्शन फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें काफी धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड के चलते यह फिल्म पोस्टपोन हो गई थी और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top