Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

मेंटल हेल्थ खराब होने से पहले दिखने लगते हैं 5 संकेत, इग्नोर न करें, तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास

मेंटल हेल्थ खराब होने से पहले दिखने लगते हैं 5 संकेत, इग्नोर न करें, तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास

भागदौड़ भरी जिंदगी और काम का तनाव मेंटल हेल्थ बिगाडऩे का काम कर रहा है। यही कारण है कि मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. हर उम्र के लोग इससे जूझ रहे हैं. हालांकि, मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियां अचानक से नहीं होती हैं,इसके कुछ शुरुआती संकेत मिलते हैं. अगर इन्हें समय पर पहचान लिया जाए तो आसानी से बचा जा सकता है। ऐसे में जानिए 5 ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपकी मेंटल हेल्थ खराब हो रही है…

ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
अगर ध्यान केंद्रित करने, फैसले लेने या किसी काम को करने में परेशानी आ रही है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि ये मेंटल हेल्थ खराब होने के संकेत हो सकते हैं। यह भूलने की बीमारी है. अगर शुरुआत में डॉक्टर की मदद ले ली जाए तो सुधार हो सकता है।

डिप्रेशन
डिप्रेशन अगर कंट्रोल में है तो ठीक है, वरना स्थिति गंभीर हो सकती है। डिप्रेशन हावी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. ये मेंटल हेल्थ बिगडऩे के संकेत हैं. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नींद न आना
अनिद्रा की वजह से हर समय थकान रहती है. इससे शरीर में आलस आता रहता है. नींद पूरी न होने से मेंटल हेल्थ की समस्याएं हो सकती हैं. सोने में परेशानी हो तो जितना जल्दी हो सके डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए,  ताकि इससे बचा जा सके।

तनाव-चिंता
अगर हर दिन किसी चीज को लेकर चिंता बढ़ रही है और तनाव परेशान कर रहा है तो यह मेंटल हेल्थ खराब होने के संकेत हैं. शरीर के इस इशारे को समझना चाहिए. इससे बचने के लिए खुद पर कंट्रोल करना चाहिए. तुरंत जाकर डॉक्टर से मिलना चाहिए।

अकेलापन महसूस होना
जब तनाव बहुत ज्यादा बढ़ता है तो घर-परिवार, रिश्तेदार और दोस्त से दूरी बनने लगती है. अगर आप अकेला महसूस कर रहे हैं तो इसे अनदेखा न करें. यह मेंटल हेल्थ बिगडऩे का संकेत है। अकेलापन चिंता बढ़ा सकता है. ऐसे में तुरंत जाकर एक्सपर्ट्स से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top