Flash Story
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कोटद्वार:  विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के सुखरौ मंडल अंतर्गत शिवपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 01 पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उत्तराखंड के निर्माण और विकास में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ और वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग साकार हुई।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सपनों को साकार करने वाले श्रद्धेय अटल जी के इस ऐतिहासिक योगदान के लिए पूरा उत्तराखंड सदैव उनका ऋणी रहेगा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित के मूल्यों से जोड़ा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, महामंत्री सोनिया असवाल, शक्ति केंद्र संयोजक मथुरा प्रसाद कोटनाला, बूथ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अरुण द्विवेदी, नीलम नेगी, बेबी भारद्वाज, नीलम बहुखंडी, आशा कुकरेती, दीपक गौड़ , विपिन सिंह रौतेला , सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top