Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

मसूरी में चाय के बर्तन में थूकने के बाद पर्यटन युवक को परोसी चाय, क्षेत्र में तनाव की स्थिति  

मसूरी में चाय के बर्तन में थूकने के बाद पर्यटन युवक को परोसी चाय, क्षेत्र में तनाव की स्थिति  

देहरादून के इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में रोटी पर थूक लगाकर परोसा गया 

एसएसपी ने दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई का किया वादा

देहरादून। मसूरी और देहरादून में हाल ही में हुए दो अलग-अलग घटनाओं ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है। मसूरी में चाय बनाते समय बर्तन में थूकने और देहरादून में रोटी पर थूक लगाने के मामलों ने प्रशासन को हरकत में ला दिया है। दोनों ही घटनाओं पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मसूरी में हुई घटना के अनुसार, हिमांशु विश्नोई नामक पर्यटक ने पुलिस को सूचना दी कि 29 सितंबर की सुबह लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर एक चाय बेचने वाले युवक ने चाय के बर्तन में थूका और फिर उसे ग्राहकों को परोस दिया। हिमांशु ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवकों की पहचान हुसैन अली और नौशाद के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर और मसूरी के निवासी हैं।

देहरादून में रोटी पर थूकने का मामला

वहीं दूसरी ओर, देहरादून के इनामुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक कारीगर रोटी बनाते समय उस पर थूकते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया और कारीगर व मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

मसूरी और देहरादून की घटनाओं के बाद इलाके में गुस्से की लहर है। मसूरी में स्थानीय लोग और पर्यटक, जिन्होंने इस घटना के बारे में सुना, आक्रोशित हैं और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों का कहना है कि मसूरी में आज कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपे जाने और विरोध प्रदर्शन की संभावना है।

प्रशासन की कार्रवाई

मसूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं देहरादून में पुलिस ने एहतियातन रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।

सामाजिक तनाव की आशंका

इन दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव को बढ़ा दिया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप भी सामने आ रहा है, जिससे समाज में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top