Flash Story
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई

कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

हरिद्वार। कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने चाय विक्रेता युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे भूपतवाला में भारत माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूमा निकेतन के सामने एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सप्तऋषि चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगई मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक भारत माता मंदिर रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता था।

आसपास के लोगों ने शिनाख्त रमेश गुप्ता (35) निवासी लखीमपुर खीरी यूपी के रूप में की। काफी समय से रमेश यहां चाय की रेहड़ी लगाता था। पता चला कि कूड़ा बीनने वाले और चाय विक्रेता के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कबाड़ी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया, आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला में छह दिन पहले 17 जून की रात भी मामूली झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी केदार उर्फ खैरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top