Flash Story
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट सत्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों संग की अहम बैठक

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट सत्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों संग की अहम बैठक

नई दिल्ली। मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट सत्र जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, क्योंकि 24 जून से शुरू होने जा रही 18वीं लोकसभा सत्र में पहले दो दिन निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी और 26 जुलाई को स्पीकर पद का चुनाव होगा. इसके बाद 3 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं. इस सिलसिले में शनिवार को निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ एक बैठक की. बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ परामर्श और बजट पर चर्चा की. बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से एक्स (ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में मीटिंग की जानकारी दी गई.

पोस्ट में लिखा है, ‘केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2024-25 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानमंडल के साथ) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श मीटिंग की अध्यक्षता की.’ बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और गोवा, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के मुख्यमंत्री ने भाग लिया. उनके अलावा परामर्श बैठक में बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए. मीटिंग में राज्यों के वित्त मंत्री और अन्य मंत्री तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानमंडल के साथ) और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top