Flash Story
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम
सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या
बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार

सुमित्रा ध्यानी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

सुमित्रा ध्यानी की महारैली में उमड़ा जनसैलाब

पूर्व सीएम हरीश रावत और सूर्यकांत धस्माना ने रैली में की शिरकत

यमुना कालोनी वार्ड 33 से हें कांग्रेस की उम्मीदवार

देहरादून। नगर निगम देहरादून का चुनाव 23 जनवरी को होना है। चुनाव प्रचार चरम पर हैं। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर और गली-गली जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर वोट मांग रहे हैं। यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस उम्मीदवार सुमित्रा ध्यानी ने आज वार्ड में एक रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया।

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने भी शिरकत की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सुमित्रा ध्यानी ने विपक्ष में रहते हुए भी वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं से अपील की है कि सुमित्रा ध्यानी के पक्ष में मतदान कर उन्हें रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं।

सुमित्रा ध्यानी की रैली सुबह साढ़े 11 बजे करीब शुरू हुई। रैली यमुना कालोनी से शुरू हुई। इसके बाद रैली सैय्यद मोहल्ला, पीडब्ल्यूडी क्वार्टर, कुम्हार मंडी, प्रकाश नगर, महन्त क्वाटर बिंदास बस्ती और फिर यमुना कालोनी में समाप्त हुई।

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा निकाय से लेकर सरकार तक आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं भाजपा को जनसरोकारों और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के तौर पर सुमित्रा ध्यानी ने इलाके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और उनका जो प्रयास है वह यमुना कालोनी को एक आदर्श वार्ड बनाएंगी।

वहीं, सुमित्रा ध्यानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता उनके प्रचार में आए हैं तो उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किये विकास कार्यों और जनता से मिल रहे समर्थन के चलते वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top