Flash Story
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम

आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम

देहरादून:  उत्तराखंड में हाल ही में आईं आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम जल्द प्रदेश का दौरा करेगी। दूसरी ओर, मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के अनुसार, आपदा से संबंधित नुकसान का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रस्ताव के आधार पर केंद्र की ओर से गठित संयुक्त सचिव के नेतृत्व में टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी और पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट (PDNA) करवाएगी।

टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ये अधिकारी धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और मौके पर ही वास्तविक नुकसान की जानकारी लेंगे।

प्रस्ताव की पुष्टि और जमीनी हकीकत जांचने के बाद केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी। अभी तक कई विभागों ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है और बाकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top