Flash Story
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह की जीत पक्की, जल्द हो सकता है औपचारिक ऐलान

गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह की जीत पक्की, जल्द हो सकता है औपचारिक ऐलान

गुजरात। गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह की जीत एक तरह से पक्की हो गई है. वो साढ़े 6 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. उनकी जीत का बस औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है. गांधीनगर सीट हॉट सीटों में से एक मानी जाती है. इस सीट पर भाजपा लगातार तीन दशकों से जीत दर्ज करती आ रही है. साल 1989 से ही इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है. इस लिहाज से इसे बीजेपी का गढ़ भी माना जाता है. इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं। बीजेपी ने लगातार दूसरी बार गांधीनगर से अमित शाह को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ अपनी गुजरात महिला इकाई की अध्यक्ष सोनल पटेल को मैदान में उतारा है. साल 2019 में अमित शाह ने रिकॉर्ड 5 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने 4.83 लाख वोटों से चुनाव जीता था।

अमित शाह को मिली थी बंपर जीत
गांधीनगर सीट पर 7 मई को मतदान हुआ था. इस बार यहां 59.80 प्रतिशत वोटिंग हुई है.अमित शाह ने पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवा डॉ सी जे चावड़ा को हराया था. शाह को जहां 8,94,624 वोट मिले थे. वहीं चावड़ा को 3,37.610 वोट मिले थे. अमित शाह से पहले साल 2014 में लालकृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर से जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को भारी मतों से हराया था. साल 2019 में गांधीनगर सहित गुजरात की सभी 26 सीटों पर बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की थी. यहीं नहीं साल 2014 में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top