Flash Story
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ‘सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बदलते मौसम में रातभर पंखा चलाना कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन

स्लिप डिस्क से हैं परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

स्लिप डिस्क से हैं परेशान? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगी राहत

आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में घंटों मोबाइल या लैपटॉप पर बैठना और गलत तरीके से उठना-बैठना रीढ़ की हड्डी की समस्या, यानी स्लिप डिस्क, को जन्म दे सकता है। स्लिप डिस्क तब होती है जब रीढ़ की हड्डी के बीच मौजूद डिस्क अपनी जगह से खिसक जाती है। इसका असर कमर में तेज दर्द, पैरों में सुन्नपन और लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने में कठिनाई के रूप में दिखाई देता है। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो यह समस्या लंबे समय तक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

योग के जरिए राहत
हालांकि, नियमित योगाभ्यास स्लिप डिस्क के दर्द और तकलीफ़ को काफी हद तक कम कर सकता है। सही योगासन रीढ़ की लचीलापन बढ़ाते हैं, मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और नसों पर दबाव घटाते हैं।

स्लिप डिस्क के आम लक्षण:

कमर के निचले हिस्से में लगातार दर्द

पैरों में झनझनाहट या कमजोरी

लंबे समय तक बैठने या खड़े रहने में तकलीफ़

झुकने या वजन उठाने पर दर्द बढ़ना

गर्दन या पीठ में जकड़न

स्लिप डिस्क में लाभदायक योगासन:

भुजंगासन: रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाता है और नसों पर दबाव कम करता है।

शलभासन: कमर की मांसपेशियों को मजबूत कर पीठ दर्द से राहत देता है।

मकरासन: कमर को आराम और तनाव मुक्त करता है।

सेतुबंधासन: रीढ़ और कमर को मजबूती देता है, रक्त संचार को बेहतर बनाता है और पोस्चर सुधारता है।

बालासन: रीढ़ की स्ट्रेचिंग करता है, आराम और दर्द से राहत देता है।

सावधानियाँ:

योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही शुरुआत करें।

अचानक झटके वाले आसनों से बचें।

शुरुआती दौर में लंबे समय तक योग न करें।

यदि दर्द असहनीय हो, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top