Flash Story
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000 रुपये का इनाम

बदायूं हत्याकांड का आरोपी जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 25,000 रुपये का इनाम

बदायूं। बदायूं कांड का दूसरा आरोपी जावेद बृहस्पतिवार सुबह बरेली में सरेंडर हो गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जावेद कहता है कि वह बेगुनाह है। जिस समय दोनों बच्चों की हत्या हुई थी। उस दौरान वह अपने घर पर था। उसे सूचना मिली थी कि साजिद का कहीं शहर में विवाद हो गया है। जब वह अपने गांव से बदायूं आया तो भीड़ देखकर घबरा गया और सीधे दिल्ली भाग गया। रास्ते में कई लोगों की कॉल आई। लोगों ने उसे बताया कि उसके भाई ने कांड कर दिया है। इससे वह दिल्ली से बरेली सरेंडर होने चला आया। उसे भीड़ ने पकड़कर बारादरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बदायूं पुलिस उसे पकड़कर ले गई। 

बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद ने पुलिस कार्रवाई के दवाब में बरेली के बारादरी थाने के सेटेलाइट चौकी पर आत्मसमपर्ण किया है। आरोपी ने अपना एक वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस उसे बदायूं लाकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। जावेद ने कहा कि उसके पास कई लोगों की रिकॉर्डिंग है, जिन्होंने उसे बताया कि तेरे भाई ने यह कांड कर दिया है। बता दें कि मृतकों बच्चों के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में जावेद को भी नामजद किया गया है। आरोप है कि घटना के वक्त मुख्य आरोपी साजिद के साथ जावेद भी आया था। आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। बदायूं के एसएसपी ने जावेद की गिरफ्तारी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। 

बदायूं में मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ठेकेदार के मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top