Flash Story
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

लोकसभा के साथ तीन राज्यों की इन 26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानें शेड्यूल

लोकसभा के साथ तीन राज्यों की इन 26 विधानसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव, जानें शेड्यूल

नई दिल्ली। 14 लोकसभा के साथ ही 26 विधानसभा सीटों पर भी उप चुनाव होंगे। तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंगे। यूपी, बिहार और महाराष्ट्र की 26 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंगे। इन सीटों पर 20 मई को वोटिंग होगी। पांचवे चरण के दौरान ही लखनऊ पूर्व सीट उपचुनाव होगा।

पांचवें चरण के दौरान जिन 14 सीटों पर चुनाव होगा उनमें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बाँदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में चुनाव होगा. पांचवे चरण के दौरान 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन होगा। इसके बाद चार मई को नामांकन पत्रों की जांच होगा और छह मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे. यहां 20 मई को वोट डाले जाएंगे।

कब-कब होगी वोटिंग
लोकसभा के पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। लोकतंत्र के सबसे पड़े पर्व में इस बार देश भर में 96.8 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है. इसमें फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 1.82 करोड़ है। इस बार यंग वोटर्स में 21 से लेकर 29 साल के वोटर्स के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं, जिनमें 19.74 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि इस बार ट्रांसजेंडर्स मतदाताओं की संख्या 48 लाख है. 88.4 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। इसके साथ ही 2.18 लाख सर्विस इलेक्टर्स मतदाता हैं। इस बार महिलाओं के भी बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लेने की उम्मीद है। 18 से 19 साल की महिला वोटर्स की संख्या इस बार 85.3 लाख है। इसके साथ ही देशभर के 12 राज्य ऐसे हैं, जहां पर महिला वोटर्स का अनुपात पुरुषों के मुकाबले 1,000 हजार से ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top