Flash Story
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर, बेहतर उपचार हेतु दिए जाएंगे हाई-टेक उपकरण
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
बाल विवाह के खिलाफ एकजुट हुआ पौड़ी, जागरुकता रैली निकालकर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निस्तारण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
‘रामायण’ फिल्म को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा
रोजाना फास्ट फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर का बढ़ सकता है खतरा

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा शिक्षा में  बुनियादी पाठयक्रम पर विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में चिकित्सा शिक्षा में  बुनियादी पाठयक्रम पर विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (चिकित्सा शिक्षा ईकाई) द्वारा तीन दिवसीय बीसीएमई का आयेाजन किया गया। 29 से 31 अगस्त 2024 तक आयोजित बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन बीसीएमई में चिकित्सा शिक्षा के अत्साधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। बीसीएमई के मुख्य विषय चिकित्सा शिक्षा के लक्ष्य व उद्देश्य, दक्षताओं चिकित्सा शिक्षण के विभिन्न आयामों सहित चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न समसामयकि विषयों पर विचार विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अशोक नायक, उप-प्राचार्य व मेडिकल एजुकेशन यूनिट के समन्वयक डाॅ. पुनीत ओहरी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय पंड़िता व नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) की पर्यवेक्षक हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की डाॅ अल्पा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

डाॅ पुनीत ओहरी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ अशोक नायक ने कहा कि बीसीएमई का उद्देश्य मेडिकल काॅलेजों में कार्यरत फैकल्टी एवम् डाॅक्टरों एवम चिकित्सा शिक्षा के अत्याधुनिक एवम् प्रचलित माॅडलों से रूबरू करवाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार चिकित्सा शिक्षा का अत्याधुनिक प्रशिक्षण लेकर फैकल्टी सदस्य मेडिकल छात्र-छात्राओं को ज्ञानवान व अच्छा डाॅक्टर बनाकर देश व समाज सेवा के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दूसरे दिन स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ अंजली चैधरी ने चिकित्सा शिक्षा के लक्ष्यों एवम् उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की। रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव व डाॅ पुनीत ओहरी ने शिक्षण अधिगम विधि पर प्रकाश डाला। डाॅ मेघा लूथरा ने चिकित्सा शिक्षा में आंकलन के सिद्धांतों एवम् उनकी उपयोगिता से जुडी महत्वपूर्णं जानकारियों को सांझा किया। कार्यक्रम मे डाॅ. आलोक वी माथुर, डाॅ. मनाली, डाॅ. रोबीना मक्कड़ व डाॅ. सुलेखा नोटियाल ने भी चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्णं जानकारियों सांझा की। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के प्रमाण पत्र भी जारी किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top