Flash Story
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर
ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल
ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल
सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब
सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब
हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए
हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर और घी के नमूने लिए
शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल
शिक्षा सुविधाओं के विकास को लेकर संसद में अजय भट्ट ने उठाया सवाल
केला खाने का सही समय क्या है? जानिए सुबह, दोपहर या रात में कब खाना ज्यादा बेहतर
केला खाने का सही समय क्या है? जानिए सुबह, दोपहर या रात में कब खाना ज्यादा बेहतर

धन दा के आंगन में खिले कमल के पांच फूल

धन दा के आंगन में खिले कमल के पांच फूल

धन दा के आंगन में खिले कमल के पांच फूल

मंत्री बोले, रामनवमी के अवसर पर प्रकृति ने दिये शुभ संकेत

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग बना कि घर के आंगन में पहली दफा कमलदल खिले और वह भी पांच। यह भी गजब संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान भी कमल है और राज्य में लोकसभा सीट भी पांच हैं।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार थम गया है। राजनीतिक दल चुनावी गणित लगाने में जुटे हैं। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। डा. रावत ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें पांच कमल खिले हैं। उन्होंने लिखा है कि यह कुदरत का अद्भुत संयोग है, जो प्रदेश के पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की विजयश्री का संकेत दे रहा है। डा. रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘‘रामनवमी के अवसर पर उनके आंगन में पहली बार कमलदल खिले हैं और वह भी पांच। प्रकृति ने पांच कमल फूल खिला कर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का शुभाशीष दिया है।’’ कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि घर के आंगन में रामनवमी के पर्व पर पांच कमल के फूल खिलना अद्भुत संयोग है।

प्रकृति ने पहले ही प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलने के संकेत दे दिये हैं। निश्चत तौर पर प्रदेश की जनता पिछली बार की भांति इस बार भी पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलायेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सशक्त सरकार के गठन में भागीदार बनेगी। उन्होंने कहा कि पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार पांच लाख से अधिक वोटों से विजयश्री भी प्राप्त करेंगे। डा. रावत की फेसबुक पोस्ट पर उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं फेसबुक यूजर्स ने अपने-अपने कमेंट कर इसे शुभ संकेत बताते हुये जीत की अग्रिम बधाईयां दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top