Flash Story
उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान के लिए वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024 सीजन में अभियान अब तक कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि पंजाब की स्थिति भी कुछ इसी तरह है और दोनों ही टीमों के छह मैचों के बाद दो जीत और चार हार के साथ एक समान अंक हैं। चोट के वापसी करने वाले सूर्यकुमार यादव इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे हैं और माना जा रहा है कि एक बार फिर वह इसी भूमिका में यह मुकाबला खेलने उतरेंगे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस सीजन अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं जो मुंबई टीम के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कमान संभालने पर मैदान पर हूटिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि टीम के साथी खिलाड़ी गोपाल ने बताया कि फैंस द्वारा हूटिंग का हार्दिक पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

पंजाब किंग्स के लिए नियमित कप्तान शिखर धवन का चोट के कारण बाहर होना पंजाब के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। धवन चोट के कारण सात से 10 दिनों तक के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सैम करन टीम की समान संभाल रहे हैं। हालांकि टीम स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने बताया कि धवन ने रिहैब की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजाब के लिए राहत की बात यह है कि अनकैप्ड खिलाड़ी शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा काफी प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह की खराब फॉर्म भी चिंता विषय है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 33वां मैच मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top