Flash Story
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल
बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल

रुद्रप्रयाग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आदमखोर गुलदार को किया ढेर

रुद्रप्रयाग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आदमखोर गुलदार को किया ढेर

महिला की हत्या के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई, ग्रामीणों में थी गहरी नाराजगी

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के मखेत गांव में गुलदार के आतंक का अंत हुआ है। ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने देर रात मार गिराया। पिछले कुछ महीनों में कई हमलों के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे गांव में थोड़ी राहत की सांस ली गई है।

मंगलवार की शाम मखेत गांव की एक महिला खेत में काम कर रही थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, महिला रामेश्वरी देवी अपने घर के पास बाग में निराई-गुड़ाई में व्यस्त थीं, जब गुलदार ने झपट्टा मारा और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर झाड़ियों की ओर घसीट ले गया।

जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से लौटकर घर पहुंचा और मां को घर पर नहीं पाया, तो उसने पिता से पूछताछ की। पिता ने बताया कि वह खेत में गई हैं। खेत पर पहुंचने पर उसे वहां खून के धब्बे दिखे। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे गांववाले जुटे और खोजबीन शुरू हुई। कुछ ही देर में महिला का शव खेत से करीब दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।

गांव वालों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी, 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी और 25 फरवरी को देवल गांव में एक बुजुर्ग महिला को गुलदार अपना शिकार बना चुका है। बावजूद इसके वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

हालांकि, इस बार वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात एक बजे के बाद गुलदार को मार गिराया। आदमखोर की मौत के बाद ग्रामीणों में हल्की राहत तो है, लेकिन वे चाहते हैं कि भविष्य में ऐसे हमलों से बचाव के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top