Flash Story
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 29 मौतें – 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 29 मौतें – 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि बाढ़ से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार राहत कार्यों में तेजी से जुटी हुई है और प्रभावित क्षेत्रों में 114 नावें, 1 हेलीकॉप्टर, 20 NDRF टीमें, और तीनों सेनाओं की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

सबसे अधिक प्रभावित जिला: गुरदासपुर

राज्य के 12 जिलों के 1,044 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें सबसे अधिक नुकसान गुरदासपुर जिले में हुआ है, जहां 1.45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

अन्य प्रमुख प्रभावित जिले:

  • अमृतसर: 35,000 लोग

  • फिरोजपुर: 24,015 लोग

  • फाजिल्का: 21,562 लोग

  • पठानकोट: 15,053 लोग

  • एस.ए.एस. नगर: 7,000 लोग

  • कपूरथला: 5,650 लोग

अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सबसे ज्यादा रेस्क्यू किए गए लोग गुरदासपुर (5,549), फिरोजपुर (3,321) और फाजिल्का (2,049) से हैं।

राज्य भर में 129 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें 7,144 लोग अभी भी ठहरे हुए हैं।

मृतकों की जिलेवार संख्या:

जिला मृतकों की संख्या
पठानकोट 6
अमृतसर 3
बरनाला 3
होशियारपुर 3
लुधियाना 3
मानसा 3
रूपनगर 3
बठिंडा 1
गुरदासपुर 1
पटियाला 1
एस.ए.एस. नगर 1
संगरूर 1

इसके अतिरिक्त पठानकोट में 3 व्यक्ति लापता हैं।

94,000 हेक्टेयर फसली भूमि बर्बाद

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, 94,061 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ चुकी है। सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में अमृतसर (23,000 हेक्टेयर), मानसा (17,005 हेक्टेयर) और कपूरथला (14,934 हेक्टेयर) शामिल हैं।

राहत और बचाव के लिए तैनात बल:

  • NDRF की 20 टीमें

  • सेना, नौसेना और वायुसेना की 10 टुकड़ियां, अतिरिक्त 8 रिजर्व

  • 2 इंजीनियर टीमें

  • 114 नावें

  • 1 सरकारी हेलीकॉप्टर

सरकार पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध: मुंडियां

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सभी प्रभावित जिलों में खाद्य सामग्री, चिकित्सा सेवाएं और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का अभी आकलन जारी है और स्थिति सामान्य होते ही संबंधित डेटा जुटाया जाएगा।

उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों को जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन कर मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार हर प्रभावित परिवार को त्वरित राहत देने और उनके पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top