Flash Story
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

रतन टाटा की वसीयत से जुड़ी जानकारियां आई सामने, भाई-बहन और सहयोगियों को किया संपत्ति का हिस्सा

रतन टाटा की वसीयत से जुड़ी जानकारियां आई सामने, भाई-बहन और सहयोगियों को किया संपत्ति का हिस्सा

नई दिल्ली। देश के प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन के करीब 15 दिन बाद उनकी वसीयत से जुड़े कुछ अहम विवरण सामने आए हैं। टाटा की करीब 10,000 करोड़ की संपत्ति में उनके भाई जिमी टाटा, सौतेली बहनें शिरीन और डिएना समेत कई करीबी लोगों को हिस्सेदारी दी गई है। वसीयत में टाटा फाउंडेशन का विशेष उल्लेख भी किया गया है।

करीबी सहयोगी शांतनू नायडू को मिली हिस्सेदारी
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा ने अपने करीबी सहयोगी शांतनू नायडू और हाउस स्टाफ के लिए भी संपत्ति का कुछ हिस्सा छोड़ा है। इसके साथ ही, टाटा ने अपने महाप्रबंधक शांतनू के वेंचर ‘गुडफेलो’ में अपनी हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर कर दी है और नायडू का एजुकेशन लोन भी माफ कर दिया है। शांतनू नायडू, टाटा के भरोसेमंद और करीबी माने जाते थे और 2017 से टाटा ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए हैं।

पेट डॉग टीटो का भी ख्याल रखा
टाटा ने अपने प्यारे जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो के लिए भी व्यवस्था की है। टीटो की देखभाल की जिम्मेदारी उनके रसोइए राजन शॉ को दी गई है, जिसके लिए एक अच्छी राशि छोड़ी गई है। इसके अलावा, वसीयत में उनके बटलर सुब्बैया के लिए भी कुछ हिस्सा तय किया गया है।

टाटा समूह में हिस्सेदारी
पूर्व टाटा चेयरमैन रतन टाटा ने मुंबई के जुहू में दो मंजिला मकान, अलीबाग में बंगला, 350 करोड़ रुपये की एफडी, टाटा संस में 0.83% हिस्सेदारी और करीब 30-40 लग्जरी गाड़ियां भी छोड़ी हैं। टाटा समूह की चैरिटेबल ट्रस्टों में उनके शेयरों की हिस्सेदारी रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन को ट्रांसफर की जाएगी।

रतन टाटा का 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में निधन हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top