Flash Story
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
20 अगस्त को चमोली में क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ आयोजित करेगा पी.आई.बी देहरादून
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10
पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होना है। यह मुकाबला 25 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी शानदार फॉर्म में है। हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 67 रन से हराया था। जबकि आरसीबी की टीम ने मौजूदा सीजन में 8 मैचों में से एक जीत हासिल की।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन और आरसीबी के खिलाफ 287 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में अब आरसीबी की टीम के खिलाफ हैदराबाद की टीम एक बड़ा स्कोर बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में जानते हैं हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बैटर्स या बॉलर्स किसे मदद मिलेगी?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को जमकर चौके-छ्क्के लगाते हुए देखा जाता है, क्योंकि यह ग्राउंड छोटा है और यहां हैदराबाद ने 277 रन का बड़ा स्कोर बनाया था।

वहीं, मैच में टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगी, क्योंकि इस ग्राउंड पर 40 मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 32 मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली।

सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीम के बीच आईपीएल में कुल 24 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच में जीत हासिल की और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 287 खड़ा किया है।

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 41वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top