Flash Story
2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च
2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च
भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार
विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

अरुण जेटली स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। जहां एक ओर दिल्ली अपनी कमजोर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को सुधारने की कोशिश करेगी, वहीं मुंबई जीत की लय को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

घरेलू मैदान पर खेलने उतर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसकी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी रही है। पिछले मैच में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। केएल राहुल, नीतीश राणा और पथुम निसांका जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। हालांकि, युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। ट्रिस्टन स्टब्स के साथ उनकी अहम साझेदारी ने दिल्ली को जीत दिलाई, लेकिन लगातार अच्छी शुरुआत की कमी अब भी चिंता का विषय है।

अब दिल्ली को जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले मजबूत मुंबई गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना है, जिसमें ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं। ऐसे में ओपनिंग संयोजन पर टीम को खास ध्यान देना होगा।

गेंदबाजी विभाग में दिल्ली कैपिटल्स संतुलित नजर आई है। लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने प्रभावी प्रदर्शन किया, जबकि कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल ने स्पिन विभाग में जिम्मेदारी संभाली।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम ने पिछले मैच में शानदार जीत दर्ज की, जिसमें रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की बेहतरीन पारियों ने अहम भूमिका निभाई।

मुंबई की गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को चुनौती देने में सक्षम है। हालांकि, सूर्यकुमार यादव की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top