Flash Story
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित
नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण

कमल हासन की इंडियन 2 का ‘कैलेंडर’ सॉन्ग रिलीज, सुनते ही झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

कमल हासन की इंडियन 2 का ‘कैलेंडर’ सॉन्ग रिलीज, सुनते ही झूमने पर हो जाएंगे मजबूर

कमल हासन स्टारर मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा इंडियन 2 अपनी पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म से नया सॉन्ग रिलीज किया है, जिसका टाइटल है कैलेंडर सॉन्ग. लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, कैलेंडर सॉन्ग की वाइब्स को एंजॉय करें, यह धूम मचाने का समय है. मेकर्स ने फिल्म का नया सिंगल कैलेंडर सॉन्ग रिलीज कर दिया है. खास बात यह है कि इस गाने में मिस यूनिवर्स 2017 डेमी-लेघ टेबो शामिल है. इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म के और भी गाने रिलीज किए हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. जिनमें म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।

शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन 2 की रिलीज अभी मुसीबत में हैं. दरअसल मदुरै के वर्माकलाई आसन (वर्मा गुरु) राजेंद्रन ने मदुरै डिस्ट्रिक्ट लॉ कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा,  इस फिल्म के प्रोमो में वर्मा मुद्रा का यूज किया गया है. जिन्हें मैंने कमल हासन को इंडियन के लिए सिखाया था और मुझे इसके लिए इंडियन 2 में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है. इसीलिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए. फिलहाल इस केस की सुनवाई को 9 जुलाई तक पोस्टपोन कर दिया है।

एस शंकर द्वारा निर्देशित, इंडियन 2 में सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी खास रोल में हैं. इंडियन 2 साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म इंडियन का सीक्वल है जिसमें कमल हासन अपनी सेनापति की भूमिका दोहराते नजर आएंगे साथ ही भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ेंगे. इंडियन 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top