Flash Story
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई
टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई

महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी

महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी

थाना प्रभारी निलंबित 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई वीडियो 

प्रयागराज। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे प्रसाद में राख और मिट्टी डालने पर सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। प्रसाद में मिट्टी डालने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौनी अमावस्या के दिन प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग भीषण जाम लगा हुआ था। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव मुख्य मार्ग स्थित मीना पटेल अस्पताल के सामने ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण का आयोजन किया।

गांव निवासी आनंद द्विवेदी ने बताया कि स्नान के बाद वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार सुबह से ही सड़क किनारे प्रसाद बनाने कार्य शुरू किया गया। प्रसाद बनने के दौरान पुलिस आई और उनसे इसे हटाने को कहा गया। लेकिन, प्रसाद भट्टी पर चढ़े होने के कारण इसे हटाने में देरी हो रही थी। लेकिन, इतने में ही पुलिस आई और प्रसाद में राख और मिट्टी डाल दी। प्रसाद खराब होने पर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही नौ सेकेंड का वडियो वायरल हो गया। जिसमें दिख रहा है कि सोरांव थाना प्रभारी ब्रजेश तिवारी ने प्रसाद बनाने वाले छन्ने से पास में रखे राख और मिट्टी को उठाकर प्रसाद में डाल दिया और वहां से चले गए। इस हरकत के बाद पूरा प्रसाद बर्बाद हो गया।

वहीं, घटना के बाद आला अधिकारी हरकत में आए और मामले को संज्ञान में लेकर प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद सोरांव थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी खोल दी गई है। वहीं, जब तक नए प्रभारी का नाम सामने नहीं आता है, तब तक थाने का चार्ज कार्यवाहक एसएचओ के पास रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top