Flash Story
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह राणा

प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह राणा

राणा का निर्विरोध हुआ चयन, कोर कमेटी का गठन

कुछ लोग झूठी अफवाहें फैला रहे -राणा

देहरादून। धामी सरकार के ब्लाक प्रमुख व प्रधानों को प्रशासक बनाये जाने के फैसले के बाद ब्लाक प्रशासक कोर कमेटी का गठन किया गया है। प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन की बैठक में सर्वसम्मति से द्वारीखाल के प्रमुख महेंद्र सिंह राणा को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया। अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासक मण्डल के लिए पूर्ण जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन कर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।

पंचायती राज अधिनियम के नियमों के तहत सरकार द्वारा नियमानुसार स्वच्छ साफ तरीके से सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त किया। कतिपय कारणों से सरकार की छवि धूमिल करने के लिए कुछ अनर्गल अफवाहें फैलाई जा रही है जो कि सरासर गलत भ्रामक झूठी अफवाहें है।

इस अवसर पर भीमताल से डा० हरीश बिष्ट, डा० दर्शन दानू, रवि कन्याल, दीपक भण्डारी, गोविन्द सिंह दानू, रेखा रावत, सुनीता महिमन कन्याल, निधि राणा, प्रदीप रमोला, नरेन्द्र राणा, राजेन्द्र भण्डारी, भगवान पोखरियाल, धन सिंह धामी, बच्चन सिंह पंवार, विनीता रावत, मठुर चौहान आदि सहित प्रत्येक जनपद के ब्लॉक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रशासक ब्लॉक प्रमुखों ने कहा कि ग्रामीण स्तर से जिला व शासन स्तर के जनहित के जनकल्याणकारी प्रदेश व केन्द्र की कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूर्ण मनोयोग से जन-हित में कार्य करेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान, ब्लाक प्रमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत ) को प्रशासक नियुक्त होने पर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया ।

इससे पूर्व,वसभी उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ने राणा का फूल मालाओं से हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही प्रत्येक जनपद के प्रमुखों को प्रशासक मण्डल में चयनित कर नामित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top