Flash Story
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के आरोपों पर खनन विभाग का पलटवार

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के आरोपों पर खनन विभाग का पलटवार

50–60 फीट गहरे गड्ढों की बात महज़ अफ़वाह, जिले में अवैध खनन से किया साफ़ इंकार

रुद्रपुर। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के सोशल मीडिया पर लगाए गए अवैध खनन के आरोपों पर खनन विभाग ने तीखा जवाब दिया है। विभाग ने कहा कि विधायक द्वारा कही गई बातें वास्तविकता से परे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि गदरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गूलरभोज से जसपुर रोड तक बस्तिया नदी तली में न तो 200 मीटर से 2 किलोमीटर तक और न ही 50–60 फीट गहरे गड्ढे अवैध खनन से बने पाए गए हैं।

विभाग की जांच रिपोर्ट

खनन अधिकारी ने बताया कि विधायक के आरोपों के बाद 30 अगस्त 2025 को विभागीय निरीक्षण दल ने मौके पर जांच की। इस दौरान कहीं भी 50–60 फीट गहरे गड्ढों जैसी स्थिति नहीं मिली। विभाग का दावा है कि वर्तमान में क्षेत्र में कोई भी अवैध खनन गतिविधि संचालित नहीं है।

अब तक की कार्यवाही

विभाग ने अपनी कार्यवाही के आँकड़े भी साझा किए। 06 मई 2025 को गदरपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर 21 वाहन जब्त किए गए और ₹3,26,640 का जुर्माना वसूला गया। 13 मई 2025 को एक और कार्रवाई में 6 वाहन जब्त हुए और ₹34,031 का जुर्माना लगाया गया। अब तक कुल 29 वाहन जब्त कर ₹3.60 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।

खनन विभाग की लगातार निगरानी

खनन विभाग का कहना है कि अवैध खनन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा। विभाग ने दोहराया कि फिलहाल गदरपुर क्षेत्र में अवैध खनन की कोई गतिविधि नहीं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top