Flash Story
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू

SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। शुक्रवार को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग घटनाओं में गंगा नदी की तेज धारा में फंसे दो युवकों को SDRF की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पहली घटना में उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के मदगुआं गांव निवासी 18 वर्षीय सुधीश ठाकुर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर तैनात SDRF जवानों ने बिना देरी किए नदी में छलांग लगाई और युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

कुछ ही समय बाद दूसरी घटना भी कांगड़ा घाट पर हुई। बागपत जनपद के डोला गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल स्नान करते समय गहरे पानी और तेज धारा में फंस गया। स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर मौजूद SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवानों की त्वरित कार्रवाई से एक और बड़ा हादसा टल गया।

रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों ने SDRF के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी बहादुरी, तत्परता और मानवता की सराहना की।

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने रेस्क्यू अभियान में शामिल जवानों की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों से अपील की कि गंगा में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि तेज बहाव और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल ड्यूटी पर तैनात SDRF या पुलिस कर्मियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top