Flash Story
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण

‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कोटद्वार में भव्य आयोजन, ऋतु खण्डूडी भूषण ने की सहभागिता

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के कौड़ियां चेक पोस्ट पर पहुंचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की भव्य कलश यात्रा में सहभागिता की।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, सेवा, सद्भाव और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, समानता और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संत रविदास जी के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, जिला अध्यक्ष गुरु बचन सिंह, महापौर शैलेन्द्र रावत, मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, सुरेंद्र आर्य, हंसलता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शांता बमराड़ा, मण्डल अध्यक्ष कमल सैनी, लक्ष्मी रावत, सरदार सुभाष सिंह, भूपेंद्र सिंह, रजनी बिष्ट, राजबाला, आराधना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top