Flash Story
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई: कुसुम कंडवाल
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार पूलिंग और ऊर्जा संरक्षण पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्या
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य
ईंधन बचत पर धामी सरकार सख्त, सरकारी वाहनों में 50% EV अनिवार्य

भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

विपक्ष हमलावर

दुमका। झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मेडिकल जांच में महिला से रेप से पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। यह मामला शनिवार को झारखंड विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सदन में कहा कि यह पूरे राज्य के लिए शर्मनाक घटना है। यह घटना बताती है कि राज्य की विधि-व्यवस्था कितनी खराब है। उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

यह वारदात शुक्रवार रात की है। महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है। दोनों स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकले थे। रास्ते में हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने दंपति से कुछ पैसे और सामान भी छीन लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। महिला को देर रात एक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। शनिवार को वह पुलिस संरक्षण में अपनी बाइक से दुमका मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया।

इधर, इस मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारा झारखंड फिर हुआ शर्मसार ! ना विधि, ना व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल है अपने चरम पर, ऐसे में आखिर कौन पर्यटक आएगा हमारे राज्य ? अगर लूट और झूठ से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार ! इस संगीन जुर्म के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे जिला प्रशासन।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, मैंने सुबह डीजीपी से बात की है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप गोड्डा में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है। झामुमो-कांग्रेस की निकम्मी सरकार को साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के मान-प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं है। इन्हें बस लूटपाट एवं अपने परिवार की तिजोरियों को भरने से मतलब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top