Flash Story
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी
15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर
15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
उत्तराखंड से मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद का किया दौरा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवार जनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश

विकसित उत्तराखंड का आधार- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार- मुख्यमंत्री धामी 

विकसित उत्तराखंड का आधार- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार- मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन को नमन करते हुए सभी को विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की । मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में बनने जा रही देश की पांचवी साइंस सिटी। उत्तराखंड के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही प्रदेश के हर जनपद में विज्ञान केंद्र की स्थापना भी विज्ञान के प्रचार प्रसार में मददगार साबित होगी। उन्होंने प्रदेश में विज्ञान प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने यूकॉस्ट में स्थापित होने जा रहे कम्युनिटी रेडियो पर हर्ष जताया और कहा कि इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोग विज्ञान से जुड़ पाएंगे।

इस दौरान सीएम धामी द्वारा सभी 13 जनपदों से जुड़े विभिन्न संस्थानों के छात्र छात्राओं व वैज्ञानिकों से भी ऑनलाइन माध्यम से संवाद किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा झाझरा में बन रही देश की पांचवी साइंस सिटी तथा आंचलिक विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने स्वागत उद्धबोधन में सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्वता पर जोर दिया। साथ हे साथ प्रो० पंत द्वारा यूकॉस्ट में विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी प्रस्तुति दी।

विधायक सहसपुर, सहदेव सिंह पुंडीर ने यूकॉस्ट द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा साइंस सिटी के लिए अतिरिक्त जमीन मुहैय्या कराने की भी बात कही। इस दौरान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नितेश झा ने कहा कि देहरादून में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में नवीनतम तकनीकों से विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया की जल्द ही प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में लैब्स ऑन व्हील के जरिए बच्चों को प्रयोगशाला की नवीनतम तकनीकों से रुबरु कराया जाएगा। इस अवसर पर सचिव द्वारा प्रदेश में विज्ञान प्रौद्योगिकी आधारित आपदा प्रबंधन हेतु यूकॉस्ट में एक आपदा प्रबंधन सेल बनाने का आग्रह भी मुख्यमंत्री धामी से किया गया।

इस अवसर पर आई आई आर एस के विशेषज्ञ डॉ हरीश कर्नाटक , डॉ सी एन भट्ट, डॉ कमल पांडे तथा डी आई टी विश्विद्यालय के डा नीरज सेठिया द्वारा विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार पर व्याख्यान दिया गया। विज्ञान दिवस के अवसर पर एक साइंस मार्च का आयोजन भी किया गया जिसमे 150 से अधिक छात्र – छात्रों ने प्रतिभाग किय। इस अवसर पर एस सी एस टी कम्युनिटीज के लिए विज्ञान उद्यमिता पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कंचन डोभाल, वैज्ञानिक अधिकारी, यूकॉस्ट ने किया।

कार्यक्रम का समापन साइंस सिटी सलाहकार जी.एस. रौतेला के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजनकर्ता, अतिथियों एवं विभिन्न संस्थानों से आए विभागाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में ३०० से अधिक विद्यार्थी, विभिन विभागों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ एवं यूकॉस्ट के अधिकारी , कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top