Flash Story
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्तः एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
बड़ी खबर :शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर डीएम का एक्शन
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

युवक का गला काटकर बीच सड़क पर फेंका शव, आरोपी ने किया सरेंडर

युवक का गला काटकर बीच सड़क पर फेंका शव, आरोपी ने किया सरेंडर
इटावा। दिन दहाडे़ युवक का गला काटकर आरोपी ने कैंटीन से खींचकर बीच सड़क पर लाकर फेंक दिया। इससे दहशत फैल गई, कैंटीन संचालक दौड़कर जीआरपी थाने पहुंचा। उससे पहले आरोपी ने वहां पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना के ठीक आधे घंटे पहले पुलिस भर्ती परीक्षा छूटी थी। कैंटीन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी शव को घसीटते हुए भी दिखाई दे रहा है।
जितेंद्र के पिता नत्थू लाल बीस साल पहले बरेली से इटावा आए थे। उन्होंने फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में पौधशाला स्थापित की थी। तब से वह परिवार सहित रोहित के मकान में किराए पर रह रहे थे। डेढ़ साल पहले जितेंद्र राहुल की बहन को ले गया था। बरेली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। रोहित यादव उर्फ मोनू शटरिंग का काम करता था। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि जितेंद्र ने साजिश के तहत शुक्रवार शाम दूसरी सिम से आवाज बदलकर रोहित से बात की।
उसको शटरिंग के सिलसिले में शनिवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास कैंटीन पर बुलाया था। रोहित वहां पहुंचा तो वह भी पीछे से पहुंच गया। जिसके बाद करीब एक घंटे तक उसके साथ बैठा रहा। दो दिन पहले ही नया चाकू लेकर आया था, जिससे उसने कई वार करके हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने रोहित के घर सूचना दी। घर पर रोहित की मां, छोटा भाई प्रियांशु और बहन नेहा ने डर की वजह से दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। पुलिस के बुलाने पर कई घंटे तक वह थाने नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top