Flash Story
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

खाली पेट लौकी का जूस क्यों पीते हैं लोग? एक नहीं कई हैं फायदे

खाली पेट लौकी का जूस क्यों पीते हैं लोग? एक नहीं कई हैं फायदे

लौकी का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासकर जब इसे खाली पेट पिया जाए। यह आदत आपको कई तरह से लाभ पहुंचा सकती है.। लौकी का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है. इसे रोज सुबह पीकर आप कई तरह के फायदे पा सकते हैं। आइए जानते हैं यहां…

वजन कम करने में मदद
लौकी का जूस वजन कम करने में मदद करता है. इसमें बहुत कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में आसानी होती है. यह एक सस्ता और असरदार तरीका है हेल्दी रहने का।

पेट की समस्याओं से राहत
खाली पेट लौकी का जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. रोज सुबह इसे पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन ठीक रहता है. यह एक सस्ता और आसान तरीका है पेट की समस्याओं से बचने का. लौकी का जूस पाचन को हेल्दी रखता है और आपको दिनभर ताजगी महसूस होती है।

हाइड्रेशन के लिए अच्छा
लौकी में 90त्न पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. खासकर गर्मियों में यह बहुत फायदेमंद होता है. लौकी का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप तरोताजा महसूस करते हैं. यह हेल्थ के लिए भी अच्छा है।

त्वचा की चमक बढ़ाए
लौकी का जूस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी रहते है. रोज सुबह इसे पीने से त्वचा में निखार आता है और आप ताजगी महसूस करते हैं. यह आपकी खूबसूरती बढ़ाता है।

दिल के लिए फायदेमंद
लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है. इसे रोज सुबह पीने से दिल हेल्दी रहता है और आप फिट महसूस करते हैं। यह एक सरल और नेचुरल तरीका है दिल की देखभाल का।

मूत्र समस्याओं में राहत
लौकी का जूस मूत्र संबंधी समस्याओं से राहत देता है। यह किडनी को हेल्दी रखता है और संक्रमण से बचाता है.  इसे रोज सुबह पीने से मूत्र प्रणाली सही रहती है और आप तंदुरुस्त महसूस करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए
लौकी का जूस पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. यह शरीर को बीमारियों से लडने की क्षमता देता है। रोज सुबह इसे पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप कम बीमार पड़ते हैं. यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।

कैसे करें लौकी का जूस तैयार

  • एक ताजा और हरी लौकी लें।
  • उसे अच्छी तरह से धोकर छील लें।
  • छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और पीस लें।
  • जूस को छानकर पियें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top