Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

महिला प्रीमियर लीग 2024-  दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने अपने नाम किया खिताब

महिला प्रीमियर लीग 2024-  दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने अपने नाम किया खिताब

नई दिल्ली।   रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी का साथ बैंगलोर का खिताबी सूखा खत्म हो गया। बैंगलोर की पुरुष टीम 16 सीजन से आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, महिला टीम ने महिला आईपीएल के नाम से मशहूर WPLके दूसरे सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली है और फ्रेंचाइजी और उसके फैंस को खुश होने का मौका दिया है।

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिल्ली को मजबूत शुरुआत मिली थी, लेकिन 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 49 रन बनाने में ऑलआउट हो गई।
दिल्ली के बल्लेबाजों ने बैंगलोर की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ घुटने टेक दिए। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा मेग लैनिंग ने 23 रन की पारी खेली। वहीं, बैंगलोर की ओर से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए और एक विकेट (राधा यादव) रन आउट के रूप में गिरा। श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, सोफी मोलीन्यूक्स को तीन विकेट मिले। आशा शोभना ने दो विकेट लिए। बैंगलोर की ओर से कप्तान मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए। एलिस पेरी 35 रन और ऋचा घोष 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top