Flash Story
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य एक अप्रैल से होगा शुरू, रास्ता बनाने में जुटा 70 मजदूरों का दल 

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य एक अप्रैल से होगा शुरू, रास्ता बनाने में जुटा 70 मजदूरों का दल 

रुद्रप्रयाग। मौसम ने साथ दिया तो आगामी एक अप्रैल से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों का दल गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को साफ करते हुए रास्ता बनाने में जुटा है और दल के 25 मार्च तक धाम पहुंच जाएगा। इस यात्राकाल में केदारनाथ में सरस्वती नदी पर पुल, बीकेटीसी भवन और अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंच के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। विभाग का 70 सदस्यीय मजदूर बीते एक मार्च से रामाबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ को काटकर रास्ता बनाने में जुटा है।

केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। साथ ही एमआई-26 हेलिपैड पर भी चार फीट से अधिक बर्फ जमी है। सरस्वती नदी से मंदिर मार्ग व मंदिर परिसर भी बर्फ से लकदक है। लोनिवि ने एक सप्ताह में पैदल मार्ग से बर्फ हटाकर केदारनाथ पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो 25 को मजदूर केदारनाथ पहुंच जाएंगे और बर्फ की सफाई के साथ ही आगामी एक अप्रैल से प्राथमिकता से पुनर्निर्माण कार्य भी पुन: शुरू कर दिए जाएंगे।

आगामी 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यहां हाईवे कुंड से गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिसमें दो रुद्रप्रयाग और एक सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमके लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top